Search
Close this search box.

हिमाचल : प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, 2 दिनों तक बारिश बर्फबारी के आसार…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि वीरवार को राजधानी शिमला में हल्के बादलों के बीच धूप खिली है। इस दौरान हल्के बादल भी छाए है। प्रदेश में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा जिसके चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, शिमला, लाहौल स्पीति में बर्फबारी देखने को मिल सकती है जबकि मध्यवर्ती क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों से ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है प्रदेश में आज शाम से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते 10 नवंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वही मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश के जिला कांगड़ा, चंबा, लाहौल स्पीति और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सामान्य तापमान चला हैं और शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम तापमान -0.3 केलांग में दर्ज किया गया है। वहीं ऊना में सबसे ज्यादा 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ आगामी 36 घंटे तक सक्रिय रहेगा लेकिन दिवाली को मौसम साफ रहेगा। वही उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों से ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!