Search
Close this search box.

हिमाचल : ससुरालियों पर दामाद को जलाकर मारने का आरोप, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

ससुराल गए दामाद की जलने से मौत हो गई है और उसके पिता ने ससुरालियों पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में सरकाघाट थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर धारा 302 के तहत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नवीन कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बडाल सरकाघाट के रूप में हुई है। मृतक नवीन के पिता प्रकाश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर को उसे फोन आया कि उसका बेटा जल गया है। वह अपने समधी के घर सैण पहुंचा तो उसने देखा कि इसका बेटा नवीन कुमार जली हुई अवस्था में आंगन में पड़ा था। स्थानीय पुलिस पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से उसके बेटे नवीन कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में उपचार के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया। नवीन के शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। पिता का आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय उसके बेटे नवीन कुमार ने इसे बताया कि इसकी पत्नी ने इसके ऊपर तेल फेंका है और सास ने आग लगाई। इसके ससुर और साले ने इसे आंगन में बाहर फेंक दिया। इस घटनाक्रम में मृतक नवीन की सास भी झुलसी है और उसका मेडिकल कालेज नेरचौक में उपचार चल रहा है।

पिता ने पुलिस को दी शिकायत :

पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार वर्ष 2015 में उसके बेटे नवीन ने सैण की एक लड़की के साथ लव मेरिज की थी। नवीन नवंबर 2022 में बद्दी नालागढ में नौकरी करने के लिए चला गया। नवीन के बद्दी नालागढ़ जाने के सप्ताह भर बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ अपने मायके सैण चली गई थी। तबसे वह मायके में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की शाम को ही नवीन अपने ससुराल पहुंचा था।

एसपी सौम्या सांबशिवन का कहना- पुलिस कर रही हर पहलु की जांच :

एसपी मंडी सौम्या सांबशिन ने बताया कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और कई अहम सबूत जुटाए हैं। मामले में सभी तथ्यों व पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। तकनीकी जांच का भी सहारा लिया जा रहा है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!