
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी
मंडी जिला के उपमंडल थुनाग के मगरूगला में सोमवार देर शाम एक कार गहरी खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के समय कार नंबर एचपी-87-1438 में 5 लोग बैठे हुए थे। जिनमें से एक 43 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जबकि अन्ना चारगंभी रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान गहरी खाई में जाते समय इसमें बैठे लोग कार से बाहर गिर गए थे। मामले में अभी रेस्क्यू टीम कार तक नहीं पहुंच पाई है। कार में बैठे लोग जंजैहली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जो शादी समारोह से वापिस आ रहे थे। क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का मौसम होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी रिलिफ में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वही, इस हादसे में मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि मामले में पुलिस टीम को मौका पर भेजा गया है लेकिन क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण रेसक्यू में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि अभी रेस्क्यू टीम कार तक नहीं पहुंच पाई है मामले में जांच जारी है।
Author: Daily Himachal News
About The Author











