Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिमाचल : जंजैहली के मगरूगला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत दो घायल…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

जंजैहली के मगरूगला में शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम करीब 5:30 बजे मगरूगला के पास एक अल्टो कार एचपी 87 1438 गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरे ढांक से लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी घायलों व मृतकों को खाई से निकालने में पुलिस की मदद की। गाड़ी में सवार मुरारी लाल उम्र 40 पुत्र भोप सिंह निवासी थाच, कुसमा देवी उम्र 45 पत्नी लोहेंद्र निवसी धार जरोल घायल हुए हैं। जबकि जंयवती देवी 56 रूहाडा निवासी व भीम सिंह 36 थाची निवासी की मौके पर मौत हो गई है। वहीं मदन लाल पुत्र देवी सिंह गांव गडौण सगलवाडा़ 60 ने नागरिक अस्पताल जंजैहली उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को नागरिक अस्पताल जंजैहली लाया गया है, यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर जताया दुःख :

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!