
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी
पीओ सेल मंडी टीम ने जिला न्यायालय के ACJM कोर्ट में विचाराधीन दुर्घटना मामले में उदघोषित आरोपी को सोलन के कंडाघाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की शिनाख्त दीपक कुमार पुत्र भगत राम गांव दोलग डाकघर व तहसील कंडाघाट जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना औट में दुर्घटना का एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा चालान तैयार कर ACJM मंडी के कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। वहीं ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहा और इस पर कोर्ट ने उसे उदघोषित आरोपी घोषित कर दिया गया। इस पर पीओ सेल मंडी टीम ने एचएचसी मोहिंद्र सैनी व रवि कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल विवेक भंगालिया और दिनेश चौधरी की टीम ने आरोपी को सोलन के कंडाघाट से गिरफ्तार किया गया है।

पुष्टि करते हुए एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि पीओ सेल टीम मंडी ने एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना औट के हवाले कर दिया है।
Author: Daily Himachal News
About The Author











