HRTC कंडक्टर ने लगाया 345 रुपए का टांका, सस्पैंड…!!!

1 min read
डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

शिमला में एचआरटीसी लोकल यूनिट में 345 रुपए टांका लगाने यानी सफर के दौरान गबन करने पर निगम प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पैंड कर दिया है। निगम प्रबंधन ने पूरी जांच के बाद परिचालक को सस्पैंड के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला 13 जनवरी का है। शिमला-लोकल यूनिट की एक एचआरटीसी बस शिमला से पीरन रूट पर जा रही थी। इस दौरान निगम की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बीच मार्ग पर बस का निरीक्षण किया और यात्रियों के टिकटों की जांच की।
इस दौरान टीम ने पाया कि 8 यात्रियों के पास टिकट ही नहीं हैं और जबकि यात्री टिकट की राशि का भुगतान कर चुके हैं। इस रूट पर परिचालक सुदर्शन कुमार सेवाएं दे रहा था। निरीक्षण कर रही टीम ने परिचालक से इसका जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं निगम प्रबंधन ने इस मामले को लेकर प्रारंभिक जांच भी बिठाई और प्रबंधन ने परिचालक का पक्ष जाना। निगम प्रबंधन को परिचालक का संतुष्ट पक्ष नहीं मिला, ऐसे में जांच पूरी होने के बाद निगम प्रंबधन ने परिचालक को सस्पैंड कर दिया है।
आरएम लोकल शिमला विनोद शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन राजस्व के साथ छेड़छाड़ व गबन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!