सरकीधार में अमृत सरोवर का उद्घाटन, 57 लाख लीटर पानी एकत्रित करने की क्षमता….
1 min readमंडी, 16 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के विकास खंड बल्ह कि ग्राम पंचायत सरकीधार में अमृत सरोवर का निर्माण किया गया। इसे अमृत सरोवर डवारु के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्घाटन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय सेना से सेवा निवृत आत्मा राम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास खंड बल्ह के विकास खंड अधिकारी कुलवंत सिंह और ग्राम पंचायत के प्रधान तथा उप प्रधान भी उपस्थित रहे। यह अमृत सरोवर 1.18 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और इसमें कम से कम 57 लाख लीटर पानी एकत्रित करने की क्षमता है। यह जानकारी विकास खंड अधिकारी कुलवंत सिंह ने दी है।
खंड अभियंता बिना गुलेरिया, कनिष्ठ अभियंता उषा ठाकुर व तकनीकी सहायक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।