Search
Close this search box.

हिमाचल सरकार की झूठी गारंटीयों का हरियाणा की जनता ने ठोक कर दिया जबाब : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटीयों का हरियाणा की जनता ने अपने अंदाज में ठोक कर जवाब दिया है। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा की प्रदेश के कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को सैलरी मिलने वाली है। यह तभी संभव हो पाया है जब सेंट्रल टैक्स का 1479 करोड रुपए प्रदेश की झोली में आया है लेकिन उस पर भी मुख्यमंत्री बाहवाही लूट रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को समय पर सैलरी और पेंशन नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री को यही समझ नहीं आ रहा की वह कहना क्या चाहते हैं। कभी उनके द्वारा बोला जा रहा है कि प्रदेश संकट में है और कभी कहा जा रहा है कि प्रदेश संकट में नहीं है. मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहकर गैर जिम्मेदाराना करना शोभनीय नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि काम करते-करते गलतियां भी होती हैं लेकिन मुख्यमंत्री को उन्हें स्वीकार करना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुख्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में मीडिया हमेशा मुखर और स्वतंत्र होकर लिखता है। कांग्रेस सरकार द्वारा मीडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है और एफआईआर पर विचार कर इसे सरकार को वापस लेना चाहिए।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!