
डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी : भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता और मंत्री प्रदेश की गंभीर समस्याओं पर काम करने के बजाय अनर्गल बयानबाजी में लगे हुए हैं। जनता का ध्यान अपनी विफलताओं से हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय सेना और राजनीतिक विरोधियों पर की जा रही टिप्पणियां उनकी बौखलाहट और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर व्यक्तिगत टिप्पणिययां कर रहे हैं, जबकि जयराम ठाकुर ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी और प्रदेश के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। निहाल चंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी ऐसी टिप्पणियां इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं और अपने विभाग की कमियों तथा सरकार की नाकामियों को छिपाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार बेरोजगारी, सड़क निर्माण, कृषि संकट, कानून व्यवस्था और आपदा राहत जैसे मुद्दों पर विफल होती है, तब वह मुद्दों से भटककर राजनीतिक और व्यक्तिगत हमलों का सहारा लेती है कांग्रेस वर्तमान में यही कर रही है।
निहाल ने कहा की प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की बयान राजनीति को समझ चुकी है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी। जगत सिंह नेगी बताएं कि उनके पुत्र के ऊपर जो गंभीर आरोप लगे है है वह किन कारणों से लगे है , निहालचंद शर्मा ने कहा कि यह मंत्री ऐसी बयान बाजी इस सारे विषय से ध्यान हटाने के लिए कर रहे हैंl उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी को जयराम फोबिया हो गया हैl मुख्यमंत्री के चापलूसी करने के लिए वह कुछ भी बयान बाजी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भावना और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Author: Daily Himachal News
About The Author









