
डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी (डिंपल शर्मा) : नामधारी संगत मंडी और जनमानस उत्थान समिति ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए बधाई देकर सम्मानित किया। नामधारी संगत मंडी के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह और जनमानस उत्थान समिति के अध्यक्ष टीएल चंदेल ने कहा कि डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने इस बार शिवरात्रि को जिस भव्यता से आयोजन किया, ऐसा आयोजन इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश-विदेश की संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली, जिससे महोत्सव के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप का पता चला। इन्होंने कहा कि डीसी मंडी अपूर्व देवगन जिला के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और आपदा के समय भी इन्होंने जमीनी स्तर पर बेहतरीन काम करके एक मिसाल कायम की है। इन्होंने डीसी मंडी का आभार जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।
बता दें कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने कुछ अहम कदम उठाए थे जिसमें देवी-देवताओं के बैठने की उचित व्यवस्था, हेरिटेज वॉक, इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ और साहित्य उत्सव सहित कई आकर्षक आयोजन लोगों को खूब पसंद आए।

Author: Daily Himachal News
About The Author










