
डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी/पंडोह (विशाल वर्मा) : सीआईएसएफ ने बीबीएमबी पंडोह डैम के सुरक्षा प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक तक्षक को नशामुक्ति के लिए चलाए गए अभियान में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह प्रशस्ति पत्र डिप्टी कमांडेंट विशाल बंसल द्वारा जारी किया गया है। बता दें कि 16 फरवरी को बीएसपीएल के अंतर्गत आने वाली सीआईएसएफ की पंडोह यूनिट ने ड्रग फ्री इंडिया कैम्पेन के तहत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया था। इस रैली के माध्यम से लोगों और खासकर युवाओं को नशे जैसे सामाजिक कुरीति से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया था। इस रैली में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों और युवाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी। सीआईएसएफ ने इस बेहतरीन आयोजन के लिए अशोक तक्षक की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बता दें कि पंडोह डैम की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के हवाले है और यहां अपनी पूरी यूनिट के साथ अशोक तक्षक बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं।
Author: Daily Himachal News
About The Author










