Mandi News : गोहर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 110 पेटी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी – गोहर : (संजीव कुमार) जिला मंडी के उपमंडल गोहर के कटलोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 पेटी देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई आज सुबह उस समय की गई जब गोहर पुलिस द्वारा नियमित नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप जीप (नंबर HP82A6348) की तलाशी लेने पर उसमें संतरा ब्रांड की 110 पेटी देशी शराब पाई गई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी बल्ह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार सध्याणी और पंकज वर्मा बाल्ट के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को गोहर पुलिस की सतर्कता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी और विशेष अभियान चला रही है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!