सुंदरनगर : नलवाड़ मेला में बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जूनियर वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के समर्थ ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सुंदरनगर के कार्तिक ने रजत और शिवांश ने कांस्य पदक हासिल किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर के प्रत्युष ने स्वर्ण तथा दिव्यांश शर्मा ने रजत पदक जीता। 54 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के शौर्य ने स्वर्ण और सुंदरनगर के कार्तिक ने रजत पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में रूहानी का शानदार प्रदर्शन महिला वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर की रूहानी ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि सनराइज बॉक्सिंग जडोल की दीक्षा ने रजत पदक हासिल किया।

सीनियर वर्ग में जड़ोल के खिलाड़ियों का दबदबा :

सीनियर वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में जड़ोल के शौर्य ने स्वर्ण तथा सक्षम ने रजत पदक जीता। 64 किलोग्राम भार वर्ग में जड़ोल के तुषार ने स्वर्ण और सुंदरनगर के शिवांश ने रजत पदक हासिल किया। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में जड़ोल के निखिल ने स्वर्ण तथा सुंदरनगर के उदित सेन ने रजत पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाती है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!