Crime News : सुंदरनगर में होटल पर पुलिस की दबिश, 2.023 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी – मंडी जिला के सुंदरनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर दो युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरनगर शहर के एक निजी होटल में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और नशे का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.023 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय गिरिश ठाकुर निवासी गांव बाड़ी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी व 23 वर्षीय विनय निवासी तहसील नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।nप्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे की इस खेप को कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था, इस बारे में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है, ताकि नशे के इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुंदरनगर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!