Crime News : युवती आत्मह*त्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मृतका के परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उक्त युवक द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने के कारण ही युवती ने यह कठोर कदम उठाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत शिकायतकर्ता किशोर चंद (72) पुत्र सुकां राम, निवासी गांव रोपा डाकघर भोजपुर, तहसील सुंदरनगर के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी दत्तक पुत्री 22 वर्षीय दिव्य ज्योति सैनी ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुंदरनगर में प्रशिक्षण ले रही थी। 6 अप्रैल को युवती ने उन्हें जानकारी दी थी कि चंडीगढ़ निवासी ललित नामक युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है और मिलने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि उक्त युवक युवती को चमुखा क्षेत्र स्थित एक होटल में भी ले गया था। परिजनों का कहना है कि युवक की लगातार कथित प्रताड़ना और दबाव के कारण युवती मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। इसी तनाव के चलते उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब परिजनों ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान ललित कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गांव व डाकघर नरोट मेहरा, तहसील पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!