108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, नवजात बच्ची को दिया जन्म, बारिश के बीच जीवनदायिनी बनी सेवा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – कुल्लू : लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा ने अपनी तत्परता और मानवता का परिचय दिया। सिंह डैम के पास सड़क बारिश के कारण अवरुद्ध होने के बावजूद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने समय रहते गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जानकारी के अनुसार, सरसा देवी (19), पत्नी तीरथ राम, निवासी गांव गुहिड़ी, संसार सैंज, को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस की सहायता ली गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद अपर सैंज के पास सुबह 3:51 बजे एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस सफल प्रसव को 108 एंबुलेंस की ईएमटी नेहा और पायलट विजय ने अपनी सूझबूझ, तत्परता और कुशलता से संपन्न कराया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।

एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा ने साबित कर दिया कि आपातकालीन परिस्थितियों में यह सेवा लोगों के लिए सचमुच जीवनदायिनी साबित हो रही है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!