हिमाचल – दहेज की मांग ने ली एक और बेटी की जा*न! ऊना में विवाहिता की संदिग्ध मौ*त से सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है, जो पंजाब के नंगल की रहने वाली थी। सीमा का विवाह वर्ष 2017 में ऊना जिले के चताड़ा निवासी अश्विनी कुमार के साथ हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में कार दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था।


परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सीमा के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसे डंडों से पीटा जाता था और उसका गला दबाने तक की कोशिश की गई। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर 7 जुलाई को सीमा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।


महिला की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर हालात को नियंत्रण में लिया।


पुलिस अधीक्षक ऊना, सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!