HIMACHAL : विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम : कर्नल धनीराम शांडिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोलन (योगेश शर्मा) जिला मुख्यालय सोलन में महिला कांग्रेस द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व सोलन के विधायक और कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने की। इस दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उमा गर्ग ने विधानसभा चुनावों को लेकर महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव रखा। वहीं चुनावों में महिलाओं की क्या भागीदारी रहने वाली है इसको लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने इस मौके पर कहा कि हर चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम रहती है ऐसे में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। शांडिल ने कहा कि आज इसी बात को ध्यान में रखते हुए बैठक आयोजित की गई है जिसमें महिलाओं को आ रही समस्याओं को लेकर बात की गई है। शांडिल ने कहा कि उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में भी महिलाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। शांडिल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हिमाचल में फेल नजर आई है,आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस इस बार जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने मेनिफेस्टो में भी कांग्रेस महिलाओं से जुड़े विषयों का विशेष रूप से ध्यान रखेगी।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!