
सोलन (योगेश शर्मा) आदमी पार्टी ने सोलन में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर कई तीखे प्रहार किए। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की। राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्येंद्र जैन की लोकप्रियता को बढ़ता देख बौखलाहट में यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ED का गलत इस्तेमाल कर रही है।सत्येंद्र जैन के मामले को CBI ने 2018 में जांच के बाद बंद कर दिया था।
अब हिमाचल में इनकी बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए प्रधानमंत्री के दौरे के एक दिन पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी वह कड़े शब्दों ने निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में छे माह बाद विधानसभा चुनाव है। जिसके चलते भाजपा उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। शर्मा ने कहा कि जल्द ही वह हिमाचल में विकास करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहे है। जो हिमाचल में होने वाले चुनावों में उनका आधार बनेगा।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा उनके बढ़ते कदमों से पूरी तरह बौखला गई है। यही वजह है कि वह बिना वजह ही उनके नेताओं को जेल भेज रही है ताकि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को कम किया जा सके। लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी प्रार्टी के सदस्य समूचे भारत में है और सभी अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार है भाजपा उन्हें गिरफ्तार करते करते थक जाएगी और भारत के जेल भी कम पड़ जाएंगे लेकिन आप के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार तह है और इसका खामियाजा उन्हें जल्द भुगतना पड़ेगा।

Author: Daily Himachal News
Post Views: 663
