
नूरपुर (भूषण शर्मा)
एंजल दिव्यांग आश्रम छतर में चार वर्ष की बच्ची को नया जीवन प्रदान किया है। खटियाड निवासी हिमाचली देवी को दिव्यांग आश्रम के अथक प्रयासों के बाद चलने के काबिल बना दिया है। मिली जानकारी अनुसार इस बच्ची को आश्रम में छह महीने पहले लाया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का इलाज किया और उसे चलने लायक बना दिया। बच्ची की माता अंजना देवी भी अपनी बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार देख कर खुश हैं और उन्होंने आश्रम संचालकों सहित स्टाफ का धन्यवाद किया है।

वहीं संस्था के संचालक नीरज शर्मा ने बताया कि बच्ची जब आश्रम में आई थी तब वह चल फिर नहीं सकती थी। ऐसे में आश्रम में कार्यरत विशेष फिजियोथैरेपिस्ट की ओर से आधुनिक मशीनों के जरिए बच्ची का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि अब बच्ची काफी हद तक ठीक हो चुकी है और चलना भी शुरू कर दिया है।

Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 228
