
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने 74755 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को 537022 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले है। इसके साथ ही 5645 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। वही, 2443 वोट रद्द किए गए है, यह सभी पोस्टल वोट थे। मंडी संसदीय क्षेत्र में 10 लाख 18 हजार 253 मतों की गिनती की गई जिसका क्रम सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहा। यह अंतिम परिणाम चुनाव आयोग ने आंकड़ों सहित जारी किया।

Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 515
