Search
Close this search box.

मंडी : महिला अधिकारी से दूर व्यवहार करने के लिए विधायक को भाजपा करें निलंबित : राजकुमार चौधरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – नेरचौक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपने नेताओं को महिलाओं तथा आम नागरिक का सम्मान करने के लिए भी शाखाओं का आयोजन करना चाहिए। जहां पर उन्हें आम लोगों का सम्मान करने की शिक्षा दीक्षा प्रदान की जाए। यह शब्द कांग्रेस अनुसूचित विभाग प्रदेश संयोजक एवं बल्ह के युवा नेता राजकुमार चौधरी ने भाजपा विधायक विनोद कुमार द्वारा महिला अधिकारी तथा सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ किए गए अभद्र व्यवहार पर कड़ी निंदा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला नेत्रियों को भी अपने भाजपा विधायक की खिलाफत करते हुए महिला अधिकारी से किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहिए। राजकुमार चौधरी ने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी तथा देश के प्रधानमंत्री महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी के विधायक महिलाओं से दूर्व्यव्यवहार कर अपने माननीय होने का रौभ झाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाचन के विधायक द्वारा ऐसी अभद्रता पहली मर्तबा नहीं की गई है, इससे पहले भी रत्ती अस्पताल के एक चिकित्सक के साथ यह विधायक रहते हुए उन्हें ट्रांसफर करने की धमकी देते हुए दूर्व्यवहार कर चुके हैं, जिस पर इनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा नाचन के विधायक का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे एक राजस्व कर्मचारी को अपनी विधायकी की रौभ मारते हुए धमकी दे रहे थे। उन्होंने नाचन के विधायक को मशवरा देते हुए कहा कि वे गुंडागर्दी के बजाए जनप्रतिनिधि होने का एहसास करते हुए इस विपदा की घड़ी में प्रशासन का सहयोग करें। वे इस समय तीसरी मर्तबा विधायक बने हैं, लोगों के दुख दर्द का उन्हें ख्याल है तो वे अपने भारी भरकम तनख्वाह से लोगों की सहायता करें तथा इस विपदा की घड़ी में दिन-रात कार्य कर रहे सरकारी कर्मचारियों की हौसला अफजाई हो सके। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस कृत्य के लिए नाचन के विधायक को तुरंत महिला अधिकारी तथा सरकारी कर्मचारियों से माफी मांगने के लिए फरमान जारी करें अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक का घेराव करेंगे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!