लोकसभा चुनावों में हर विधानसभा से भाजपा को मिलेगी बढत : निहाल चंद शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

भाजपा जिला मंडी के पदाधिकारियों की बैठक टारना में आयोजित की गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर निहाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा देश हित के साथ विचारधारा पर काम करने वालों पार्टी है। उन्होंने कहा की जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है तब से मंडी जिला के साथ कांग्रेस भेदभाव कर रही है। पूर्व की जयराम सरकार द्वारा मंडी जिला में जो विकास के कार्य शुरू किए थे वें सभी आज बंद है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठी गारंटिया का सहारा लिया था। लेकिन एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार कोई भी गारंटी पूरा नहीं कर पाई. जिस कारण जनता का प्रदेश सरकार से मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जनविरोधी निर्णय लिए है यह सराकर जनविरोधी निर्णयों के लिए जानी जाएगी। प्रदेश सरकार एक वर्ष में 12 हजार करोड़ का कर्ज लेकर अपने मित्रो को लाभ पहुंचा रही है। निहाल चंद शर्मा ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा की मंडी जिला के विकास पर ध्यान दे नहीं तो जनता सड़को पर उत्तर कर प्रदर्शन करेंगी।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!