Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के बाद ममता सरकार के खिलाफ मंडी में भाजपा का धरना प्रदर्शन…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बढ़ रही दुर्व्यवहार की घटनाओं के विरोध में पूरे देश में भाजपा ममता सरकार का विरोध कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला भाजपा द्वारा सेरी चानणी में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वही इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने कहा कि महिला सीएम होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार के मंत्रियों द्वारा महिलाओं को रात में बुलाना और उनके साथ घिनौनी हरकतें करना बहुत ही शर्मनाक है। भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चर्मराई हुई है। मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी महिला सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं है। तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं और अपराधी खुले में घूम रहे हैं। हमारी मांग है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालो के साथ मेहमानों जैसा व्यवहार करने के बजाय सरकार उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर उन्हें दंड दिलाये। इसके बाद भी यदि पश्चिम बंगाल की सरकार अपराधियों को दंड देने के बजाय संरक्षण देती है तो देश के राष्ट्रपति को ऐसी सरकार के खिलाफ एक्शन लेकर उसे बर्खास्त कर देना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंडी भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!