![](https://dailyhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20240611-WA0001.jpg)
डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग के प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग खिलड़ा की छात्रा छेरिंग छौनजोम ने मेरिट में द्वितीय स्थान हासिल किया है। कॉलेज की प्रबंध समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश नायक और प्रबंध निदेशक सुरेंद्र भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर छात्रा छेरिंग छौनजोम को बधाई दी है। उन्होंने बताया प्रत्येक वर्ष संस्थान की छात्राएं विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं में मेरिट में स्थान पाती है, जो हर्ष का विषय है।
![](https://dailyhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231114-WA00022.jpg)
![Daily Himachal News](https://secure.gravatar.com/avatar/e9f3373b5b9d5ba65e71931748bb5a62?s=96&r=g&d=https://dailyhimachalnews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Daily Himachal News
Post Views: 691
![](https://dailyhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20240611-WA0001.jpg)