Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यप्रणाली से कांग्रेस बिखराव की ओर अग्रसर, होगा बड़ा विस्फोट : रणवीर सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

कांग्रेस पार्टी बड़े बिखराव की तरफ अग्रसर है और इसका मुख्य कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उनकी तानाशाह जैसी कार्यप्रणाली है। यह आरोप कांग्रेस पार्टी में लगातार बड़ रहे असंतोष पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणवीर सिंह सेन ने लगाए। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि एक के बाद एक घटनाक्रम बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी छोटे छोटे गुटों में बंट चुकी है और जल्द ही कोई बड़ा विस्फोट कांग्रेस में होने वाला है। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक, पार्टी नेताओं से लेकर पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा भी प्रदेश कांग्रेस में बड़ रही अराजकता और मुख्यमंत्री की निरंकुश कार्यप्रणाली से हैरान है। जिसका ताजा उदाहरण सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह का बयान है कि आज तक उन्होंने ऐसा वातावरण प्रदेश में कभी नहीं देखा जिसमें संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का इतना तिरस्कार हुआ हो। लगातार कांग्रेस पार्टी के विधायक एवंन मंत्री तक रोजाना अपनी अनदेखी से आहत हो भड़ास निकालने के लिए मीडिया में कोई ना कोई सरकार विरोधी बयान दे रहे हैं तो कई वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया में अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।
रणवीर सिंह सेन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह चरम पर है और जिसका सीधा असर प्रदेश की जनता भुक्त रही है। प्रदेश के मुखिया विकास कार्यों को दरकिनार कर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को ठिकाने लगाने में और आलाकमान को खुश करने में लगे हैं तो जनता और समाज का हर वर्ग अपने हकों के लिए सड़कों पर धरने पर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 14 महिनों से प्रदेश में हर विकास कार्य बंद पड़ा है और पूर्व की जयराम सरकार द्धारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं भी बंद हो चुकी हैं। कर्मचारी वर्ग अपने वेतन के लिए सड़को पर है, युवा रोजगार के लिए सड़को पर हैं पंरतु मुख्यमंत्री अपनी आंखे मूंदे यार मित्रों की टोली में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का इस सरकार से पूरी तरह विश्वास उठ चूका है जिसका सबूत आने वाले लोकसभा चुनावों में इस जनविरोधी सरकार को मिल जाएगा।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!