हिमाचल की तरफ सीएम केजरीवाल ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत कोष से दिए जाएंगे 10 करोड़…!!!
1 min read


……
डेली हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली – शिमला
…….
हिमाचल में आई बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए दिल्ली सरकार- ने 10 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपदा राहत कोष से 10 करोड़ रुपये देने की मंजूरी प्रदान की है। बताया जा रहा है कि हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के पत्र के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने मंजूरी देते हुए कहा कि आपदा के इस समय में दिल्ली की सरकार हिमाचल प्रदेश सरकार और वहां के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। आपदा के समय में सभी राज्य सरकारों को परिवार की तरह आकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से राज्य में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है राज्य के इतिहास में इतना बड़ा नुकसान कभी नहीं हुआ है। आपदा से सड़कें, पेयजल और सिंचाई योजनाओं सहित बुनियादी ढांचे को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति से निपटने और राज्य में आजीविका को पुनर्जीवित करने के लिए हिमाचल सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 खोला है जहां समर्थक योगदान दे सकते हैं। इस पत्र के बाद दिल्ली सरकार ने मदद देने का फैसला लिया। बताते चलें कि इससे पहले भी कई राज्यों की सरकारे आपदा के दौर में हिमाचल प्रदेश की मदद कर चुके है।
