Search
Close this search box.

कांग्रेस ने लोगों को ठग सत्ता की थी हासिल, अब हुए बेनकाब : सुधीर शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : धर्मशाला – धर्मशाला को मॉडल विधानसभा बनाना ही मेरी प्राथमिकता है। यह बात धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कही। भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने शनिवार को घणा, मंदल क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करके चुनाव प्रचार अभियान को और तेज किया। अपने प्रचार के दौरान सुधीर शर्मा ने लोगों के समक्ष अपना विजन रखा, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान धर्मशाला में उपचुनाव के प्रभारी कांगड़ा सदर से विधायक पवन काजल, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक वशिष्ठ व अनिल चौधरी भी मौजूद रहे।

इस दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि लोग बदलाव चाह रहे हैं। यह चुनाव व्यक्तिगत नहीं बल्कि विकास के नाम पर हो रहा है, लोग जानते हैं कि मौजूदा सरकार ने धर्मशाला के साथ सीयू, स्मार्ट सिटी समेत अन्य मुद्दों पर कितना भेदभाव किया है। इसलिए 4 जून को न केवल केंद्र बल्कि प्रदेश में भी सरकार बदलेगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा, इसके लिए पूर्व योजना के आधार पर काम किया जाएगा। विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने लोगों को ठग कर सत्ता तो हासिल कर ली है, लेकिन अब चुनावों में लोग ऐसा सबक सिखाएंगे की कांग्रेस नेताओं को पूरी उम्र याद रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ विजय पताका फहराएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। अब भारत को विश्वगुरू की तरह देखा जा रहा है। पूरे देश में मोदी की गारंटी की लहर है और इस बार भाजपा हिमाचल विधानसभा की सभी सीटों के साथ लोकसभा की 400 पार सीटे हासिल कर केंद्र में सरकार बनाएगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!