Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोदी की आंधी में कांग्रेस का होगा सफाया : अजय राणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि मोदी के नेतृतव के 10 वर्ष बहुत ही उपलब्धियों भरे रहे है। इन 10 वर्षो में मोदी सरकार ने धारा 370 का निरस्तीकरण, नागरिकता संसोधन कानून, चंद्रयान, भारत न्याय संहिता, ट्रिपल तलाक का खात्मा, नारी शक्ति बंदन जैसे कई अन्य कड़े फैसले लेने के काम किये है। आज अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होना एक बहुत ही ऐतिहासिक व गर्व की बात है। जी20 का सफल आयोजन भारत मे किया गया। अजय राणा ने कहा कि मोदी सरकार ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है। भारत ने पिछले 10 वर्षों से उपलब्धियां भरा रहने पर भारत विकसित संकल्प यात्रा का सफल आयोजन ही मोदी सरकार की लोकप्रियता को दर्शाता है। 27 वर्षो से लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के आरक्षण की मांग हो रही थी। मोदी सरकार ने महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनयम पारित करके ऐतिहासिक फैसला लिया। यात्रा के दौरान 50 लाख से ज्यादा आयुष्मान योजना के कार्ड बनाये गए। आज मोदी के ऊपर भारत को ही नही पूरे विश्व को भरोसा है। आज गारंटी ही मोदी है। इसी कारण तीसरी बार फिर लगातार मोदी सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाकर लोकसभा चुनावों में 370 सीटे जितने व एनडीए के साथ अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश की चारो लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!