
नई दिल्ली : एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन चुकी है, जिसके बाद उन्हें बधाई देने का दौर शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू कों बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत ने इतिहास रच रचा है. ऐसे समय में जब 130 करोड़ भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो दूसरी ओर एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को इस उपलब्धि पर बधाई।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर दी बधाई :
वही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नें ट्वीट कर लिखा कि सरल, सशक्त, कठोर परिश्रम व जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनने पर देवभूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा की निश्चित तौर पर नवनिर्वाचित माननीय राष्ट्रपति जी के अनुभव व दूरदर्शी सोच से भारत नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Author: Daily Himachal News
