महावीर स्कूल सुंदरनगर में 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : सुंदरनगर के प्रतिष्ठित महावीर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उपलब्धियों और व्यक्तित्व को सम्मानित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में विशेष उपाधियों से नवाजा।
मिस्टर व मिस वर्धमान महावीर – कार्तिक शर्मा एवं अंकिता ठाकुर,
मिस्टर व मिस फेयरवेल – शौर्य एवं आस्था, मिस्टर व मिस पर्सनालिटी – सुमित एवं कशिश, एकेडमिक आइकन – यश चौहान एवं एंजेल, मिस्टर व मिस ऑलराउंडर – आदित्य एवं रिधिमा, मिस्टर व मिस टैलेंटेड – ध्रुव एवं पलक रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत और भावुक विदाई गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साह और भावनाओं से सराबोर कर दिया। कुछ क्षण ऐसे भी आए जब शिक्षक और छात्र भावुक नजर आए। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन की नई चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया। समारोह ने विद्यालय परिवार को एक बार फिर आपसी स्नेह और यादों के खूबसूरत बंधन में बांध दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन की नई राहों पर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता देना है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!