
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – चुनावों के दौरान मंडी का गलत तरीके से नाम लेकर हर कोई छोटी कोशी मंडी को बदनाम करने के कोशिश कर रहा था। लेकिन मंडी की जनता ने कंगना रनौत को समर्थन देकर उन सभी लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। यह जुबानी प्रहार पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोकसभा चुनावों में मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को मिले प्रचंड बहुमत के बाद मंडी में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा इस सीट को लेकर कई तरह की बातें मीडिया में की जा रही थी। मंडी का अपमान हर कोई, हर कहीं से करने की कोशिशें कर रहा था, लेकिन इस बारे में वे आज ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहते हैं। अगर भविष्य में नौबत आई तो वे इस विषय पर अपनी बात जरूर रखेंगे और इस तरह की बातें करने वालों को करारा जवाब भी देंगे।
……

वहीं इस मौके पर जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को मिले बहुमत पर प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया। जयराम ने कहा कि हिमाचल की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है और उनकी नीतियों पर मुहर लगाई है। साथ ही मंडी संसदीय सीट पर जनता ने भाजपा को 17 हलकों में से 13 पर बढ़त दिलाई है, जिसके लिए वे मंडी की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
….
इसके उपरांत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर लोकसभा चुनावों के दौरान हिमाचल में भाजपा को मिले जनसर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर मंडी जिला के भाजपा विधायकों सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Author: Daily Himachal News
