Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस की अंतर कलह से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने छोड़ी पार्टी, कई अन्य नेता भी पार्टी छोड़ने को तैयार : अजय राणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस पार्टी की अंतर कलह अब खुलकर सामने आ रही है। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे माहोल से आहत होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने बताया कि मंडी जिला से वरिष्ठ कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के द्वारा भी अब कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया गया है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में अब कुछ भी सही नहीं चल रहा है। प्रकाश चौधरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ पूर्व मंत्री भी रहे हैं और वह स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के भी खास भी रहे हैं। ऐसे में अगर वरिष्ठ नेता ही पार्टी को छोड़ रहे हैं तो इसे अब पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। भाजपा नेता अजय राणा और अमित सूद ने बताया कि इससे पहले कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं और कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा भी आए दिन अपनी पार्टी के खिलाफ बयान देते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सीएम सुखविंद्र सिंह के आए दिन हो रही तनातनी से पूरे प्रदेश की अवगत है। कभी प्रतिभा सिंह सरकार के खिलाफ बयान देती है तो कभी सीएम संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में सिर्फ अपने लाभ के लिए ही कुछ चहेतो को लाभ दिया जा रहा है और इससे आहत होकर पार्टी के नेता कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं। अब भाजपा के द्वारा भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा गया है और कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी भाजपा के संपर्क में है। आने वाले दिनों में कांग्रेस से कई और नेता भी भाजपा के साथ संपर्क में आएंगे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में जो अंतर कलह चली हुई है। उसे अब कांग्रेसी ही तंग आ चुके हैं और इससे कांग्रेस पार्टी को आगामी समय में काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार जनता की नही बल्कि मित्रों की सरकार बनकर रह गईं है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!