
मंडी/नेरचौक : दी सीडी ब्लॉक सहकारी सभा समिति गोहर के निदेशक व खांदला पंचायत से 2 बार प्रधान रह चुके बल्ह कांग्रेस के युवा नेता बलदेव ठाकुर को हाईकमान द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र राजनीति के दौरान एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर रहे व युवाओं में मजबूत पकड़ रखने वाले बलदेव ठाकुर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ गई है। वहीं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बलदेव ठाकुर को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस बाबत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अवसर पर बलदेव ठाकुर ने कहा कि उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका अच्छे से निर्वहन करेंगे। वहीं उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होगी। बलदेव ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के संयोजक राजकुमार चौधरी नें बलदेव ठाकुर को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Author: Daily Himachal News
Post Views: 692
