HIMACHAL : भारी बारिश में बदलाव मार्च के लिए आप नें निकाली प्रभात फेरी, इन मुद्दों पर घेरी सरकार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला : पंजाब चुनावों के बाद उत्साहित होकर आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुकी है और लगातार कांग्रेस और भाजपा पर हमलावर है। इसी के तहत सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में शिमला जिला के संजौली में बदलाव मार्च के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर जयराम सरकार में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होना व शिक्षा के मंदिरों में शिक्षक ना होने पर सरकार को घेरा गया। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है और सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहां की हिमाचल प्रदेश में कई वर्षों तक  भाजपा और कांग्रेस ने राज किया लेकिन प्रदेश में कोई भी बदलाव नहीं कर सकी. लेकिन अब लोगों ने भी मन बना लिया है कि हिमाचल प्रदेश में बदलाव कर आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाया जाएगा।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!
05:47