
डेली हिमाचल न्यूज़ : देहरा – हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं और अब 10 जुलाई को तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उपचुनाव की बात की जाए तो इस समय देहरा विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई है क्योंकि यहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में है। कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को अपना नंबर दाखिल किया इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया।
कमलेश ठाकुर के पास करोड़ो की संपत्ति :

देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रही कमलेश ठाकुर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी है। और कमलेश ठाकुर का मायका देहरा में है। कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 90.88 लाख की चल संपत्ति और 8.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और दो बेटियों का हिस्सा भी है। कमलेश के पास 20.70 लाख की ज्वैलरी, 51.79 लाख रुपये कीमत का न्यू चंडीगढ़ में फ्लैट और छोटा शिमला में हिमुडा का फ्लैट, नादौन, शिमला और सोलन के बद्दी में जमीन है। कमलेश के पास 2.91 करोड़ की अचल और 54.65 लाख की चल संपत्ति, उनके पति के पास 5.31 करोड़ की अचल और 31.26 लाख की चल संपत्ति, बेटियों के पास 3.77 लाख और 1.19 लाख की चल संपत्ति है।

Author: Daily Himachal News
