Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिमाचल : कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह करोड़ो की संपत्ति के मालिक, पढ़े पूरी खबर…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के सपुत्र व मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने निर्वाचन आयोग को अपनी आय का ब्यौरा भी दिया। विक्रमादित्य सिंह 97.70 करोड़ रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। 2022-23 में उन्होंने अपनी आय 53.57 लाख रुपये दर्शाई है। यह गैर कृषि आय है। उनके पास 1.80 लाख रुपये नकद हैं। डेढ़ करोड़ की देनदारी है। इसमें बैंकों की 1.25 करोड़ और प्रदेश सचिवालय की 25 लाख रुपये है। उनके विरुद्ध घरेलू विवाद के दो और सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शन करने के पांच केस न्यायालय में दर्ज हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और आयकर विभाग ने उनके खिलाफ तीन -तीन मामले दर्ज कर रखे हैं। मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। विक्रमादित्य सिंह ने अपील कर रखी है। उनके पास 33 लाख रुपये की तीन गाड़ियां हैं। उनके पास 1785 ग्राम सोना और 13.70 ग्राम डायमंड हैं। 10 लाख रुपये का जिम, लैपटाप और मोबाइल फोन हैं। कुल मिलाकर 6.21 करोड़ की चल संपत्ति है। रामपुर में कृषि और बागवानी भूमि है। सराहन, रामपुर और शिमला में आवासीय भवन हैं। अचल संपत्ति की कीमत 90.48 करोड़ रुपये है। उन्होंने करीब दो करोड़ की चल संपत्ति खरीद रखी है। विक्रमादित्य ने दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कालेज से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर पढ़ाई की है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!