Search
Close this search box.

हिमाचल : अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता, ये है कांग्रेस की हालत : राकेश जंवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – सुंदरनगर – कांग्रेस पार्टी के राज में हिमाचल प्रदेश में विकास को पूर्ण विराम लग गया है। जब कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आना था तब कांग्रेस पार्टी ने जनता से बड़े बड़े वादे किए थे पर जैसे ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में विराजमान हुई यह सारे वादे हवा हवाई हो गए। ना महिलाओं को 1500 रूपये दिए। यह बात प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने कही। राकेश जंवाल ने कहा की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव और उपचुनाव आए तो उन्हें प्रभावित करने के लिए महिलाओं के खाते में 4500₹ डाले। लेकिन बेशर्मी की हद देखिए की चुनाव निपटने के बाद तुरंत इस बात से भी पल्ला झाड लिया और अब पात्र व अपात्र का खेल खेलकर शुरू कर उन पैसों को वापिस लेने जा रही है। किसी न किसी तरह से मात्र जनता पर बोझ डालने का प्रयास यह सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की जेब को तो हर तरह से काटने का प्रयास सरकार कर रही है परंतु अपने दोस्तों की जेब भरने के लिए जिस चेयरमैन को 30,000 दिया जाता था उसको एक लाख 30हजार देने की अधिसूचना ऐसे समय में कर रहे हैं जब अपने खजाने के खाली होने की दुहाई दे कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रहे है, आम जनता को महंगाई के दलदल में धकेल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुकखु अपनी हरकतों से बेनक़ाब हो चुके और जनता अब समझ चुकी है कि उनको ठगने का कार्य इस सरकार द्वारा किया जा रहा है।

इससे पहले राकेश जंवाल ने सुंदरनगर भाजपा मंडल के सदस्यता अभियान 2024 के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है और भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है। भाजपा का संकल्प है कि पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का है। उन्होंने कहा की सुंदरनगर मंडल में 114 बूथ है जिसके मुताबिक भाजपा सुंदरनगर मंडल में 22800 से अधिक सदस्य बनाएगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!