सुकेत देवता एवं नलवाड़ मेले में सजेगी हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत, विजेता झांकी को 51 हजार इनाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : राज्यस्तरीय सुकेत देवता एवं नलवाड़ मेला-2026 में इस बार पूरे हिमाचल की सांस्कृतिक झलक एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। सुंदरनगर प्रशासन ने पहली बार एक नई पहल करते हुए प्रदेश के सभी जिलों की पारंपरिक संस्कृति, वेशभूषा और लोक परंपराओं को झांकियों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। मेले के दौरान आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में हिमाचल के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी भाग लेंगे और अपनी-अपनी क्षेत्रीय संस्कृति, लोक परिधान, रीति-रिवाज और परंपराओं को आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान एक भव्य सांस्कृतिक यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसके जरिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

एसडीएम सुंदरनगर एवं मेला कमेटी के चेयरमैन अमर नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर लाना और लोगों को हिमाचल की समृद्ध लोक परंपराओं से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में प्रत्येक जिले की झांकी अपनी विशेष पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ प्रस्तुत की जाएगी, जिससे दर्शकों को प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का अनूठा अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशासन की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

एसडीएम अमर नेगी ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई पहल से न केवल मेले की भव्यता बढ़ेगी बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी व्यापक मंच मिलेगा।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!