हिमाचल में विधवा महिला से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक सबंध, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला – हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बेहसारा विधवा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने युवक पर आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि ऊना के मुबारकपुर क्षेत्र के युवक शुभम जरयाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाए है। महिला विधवा है और दो बच्चों की मां है। पीड़िता दोनों बच्चों के साथ शिमला में रहती है। महिला ने बताया कि वह आरोपी युवक से काफी समय पहले संपर्क में आई थी दोनों में बातचीत हुई। युवक ने बातचीत आगे बढ़ाई और शादी का वादा किया जिसके बाद उसने उसके शारीरिक सबंध बनाए और यह कई मे उसके साथ गलत काम किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि युवक अब शादी से इनकार कर रहा है। और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 376 (2) (N) 417 और 506 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!