Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा की चार सौ पार की मुहिम से जुड़ा हिमाचल, चार सीटों का देगा सहयोग : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी ग्राम पंचायत मुरहाग़ के औहन में बूथ संख्या 44 पर पूरे परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में मोदी की गारंटी चल रही है। पूरा देश नरेन्द्र मोदी के साथ है। उन्हें तीसरी बार चार सौ से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट कर रहा है और  देश के इस मिशन में हिमाचल प्रदेश भी पीछे नहीं है। हिमाचल से चारों सीटों से भाजपा भारी मतों से जीत रही है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों को बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रदेशवासियों और हर बूथ पर जी जान लगा देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी चार लोकसभा आम चुनाव और छह विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी और नरेन्द्र मोदी एक दशक का कार्यकाल पूरा करके दूसरे  दशक में प्रवेश करेंगे। यह कार्यकाल भारत को विकसित देश बनाने के सपनों को सच करने का कार्यकाल होगा।

जयराम ठाकुर ने आज मतदान करने के बाद सिराज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर जगह पर लोगों को सिर्फ़ मोदी पर ही भरोसा है, क्योंकि मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया है। भाजपा कांग्रेस की तरह सिर्फ़ नारे देने वाली पार्टी नहीं है। ज़मीन पर काम करने वाली पार्टी है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 25 करोड़ से ज़्यादा लोगों को ग़रीबी रेखा से बाहर निकाला गया। आज अस्सी करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीब कल्याण अनाज योजना का लाभ मिल रहा है। 50 करोड़ से ज़्यादा लोगों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। देश में इंफ़्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हो रही है। यह सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को मिल रहे अपार जनसमर्थन के कारण ही संभव हो पाया है। आगे भी जनादेश मज़बूत मिलेगा इसलिए देश में फिर एक बार एक दमदार सरकार देखने को मिलेगी। नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि वह देश के लोगों के हर सहयोग का पाई-पाई लौटाएँगे। जयराम ठाकुर ने चुनाव अभियान के दौरान सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार जताया।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!