कंगना रानौत ने अधर्म से कर डाली कांग्रेस पार्टी की तुलना, पढ़े पूरी खबर….!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी की तुलना अधर्म से कर डाली है। कंगना ने आज मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में मंडल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर इकट्ठा किए गए चंदे को भाजपा का स्कैम बताया था। कांग्रेस को होश नहीं रहा है और कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं। देश में कांग्रेस द्वारा कुबुद्धि और कुराजनिति के खिलाफ भाजपा को लड़ना है। राम मंदिर को मुगलों द्वारा तोड़ देने के बावजूद भगवान राम से जुड़े साक्ष्य वहां मौजूद थे। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस भगवान राम और मंदिर को काल्पनिक बताया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सेना और शहीदों को लेकर अभद्र टिप्पणी करती है। भाजपा का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रवाद है और लोकसभा चुनाव-2024 एक धर्मयुद्ध है। कंगना ने कहा कि मंडी और पहाड़ की लड़कियां हिम्मत और जोश के साथ दमदार हैं।

कंगना रनौत ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा होने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को खूब मिर्ची लगी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनके खिलाफ कई अभद्र बातें कही। लेकिन अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बालीवुड स्टार हेमा मालिनी के खिलाफ भी अभद्र भाषा बोलने से पीछे नहीं हटे हैं। कंगना ने कहा कि 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला हेमा मालिनी के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा बोलना या कहना शर्मनाक है। कंगना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आज तक किसी को सम्मान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!