कांग्रेस पार्टी के लिए दुष्ट जैसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर अपने पूर्वजों का अपमान कर रही कंगना – जैनब चंदेल

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रचार का स्तर गिरा रही है और इनकी प्रत्याशी कंगना रनौत निम्न स्तर की बयानबाजी कर रही है। यह आरोप मंडी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैन व चंदले व हिप्र वॉर रूम वाइस चेयरमैन महेश्वर चौहान ने लगाए हैं। इन नेताओं ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना लगातार कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह व उनके परिवार पर व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणियां कर रही हैं। कंगना की निचले स्तर की यह बयानबाजी देवभूमि हिमाचल की परंपरा के लिए चिंताजनक है। जैनब चंदेल के कंगना को घेरते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस नेताओं को दुष्ट कर रही हैं। पूर्व में कंगना का परिवार कांग्रेस पार्टी में ही शामिल था और उनके परदादा कांग्रेस पार्टी के विधायक भी रहें हैं। कांग्रेसी नेताओं के लिए दुष्ट जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर कंगना अपने पूर्वजों का भी अपमान कर रही है। जैनब चंदेल ने कहा कि अपने संबोधन में कंगना लगातार कांग्रेस पार्टी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा रही हैं। जबकि केंद्र में इनकी सरकार होने के बावजूद देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर कंगना व इनके नेताओं ने आज दिन तक एक शब्द भी नहीं बोला। चुनावी माहौल में कंगना प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के निजी जीवन पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही हैं। जिसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेंगी।

इस दौरान महेश्वर चौहान ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा मुद्दों से हटकर बातें कर अभद्र टिप्पणियां कर अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है। महेश्वर चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में यदि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत अपनी भाषा शैली में सुधार नहीं करती है तो, कंगना को उन्ही की भाषा शैली में जवाब मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!