Mandi News : लाल सिंह कौशल बने एससी-एसटी निगम के चेयरमैन, सुंदरनगर में अधिवक्ताओं में बांटे लड्डू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी : जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल सिंह कौशल को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसको लेकर राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को क्षेत्रीय लोगों ने कांग्रेस नेतृत्व की ओर से एक बेहतर निर्णय बताया है, जिससे समाज के कमजोर तबके के हितों को और बढ़ावा मिलेगा। शनिवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव चंद्र कौशल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सिविल न्यायालय परिसर सुंदरनगर में अधिवक्ताओं के बीच लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और लाल सिंह कौशल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चंद्र कौशल ने कहा कि लाल सिंह कौशल का सामाजिक अनुभव, संघर्षशील कार्यशैली और समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता निगम के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि लाल सिंह कौशल अपने कार्यकाल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाएंगे। वहीं इस नियुक्ति पर लाल सिंह कौशल और चंद्र कौशल ने इस नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू का आभार व्यक्त किया है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!