
डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी -नेरचौक : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य संदीप अवस्थी ने तीखा बयान जारी करते हुए कहां की बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का सफाया अब तय है। अवस्थी ने कहा की बिहार में NDA की सरकार का बनना देश की जनता का विकास और स्थिर शासन पर अटूट विश्वास दर्शाता है। जिस तर्ज पर बिहार की जनता ने अपना फैसला सुनाया है, उसी तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा की जनता कांग्रेस की नाकामी और खोखले वादों को अच्छी तरह से जान चुकी है। प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर केवल लूट मची हुई है। चारों ओर अव्यवस्था का माहौल है और विकास पूरी तरह से ठप है। अवस्थी ने दृढ़तापूर्वक कहा की हिमाचल की देवतुल्य जनता कांग्रेस के इस कुशासन और भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले समय में प्रदेश की जनता इस सरकार को करारा जवाब देगी। बिहार ने जो संदेश दिया है, वह हिमाचल के लिए भी एक भविष्यवाणी है।
Author: Daily Himachal News
About The Author










