Mandi News – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने मंडी पहुंचे विश्वविख्यात बड़ा देव कमरूनाग, हुआ भव्य स्वागत 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी – छोटी कांशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए विश्वविख्यात एवं क्षेत्र के आराध्य देव बड़ा देव कमरुनाग मंडी जनपद  पहुंच गए हैं। बड़ा देव कमरुनाग के स्वागत के लिए जिला प्रशासन, सर्व देवता समिति व अन्य लोगों ने उनका पुल घराट पर विधिवत भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में बारिश के देवता के तौर पर विख्यात बड़ा देव कमरुनाग के मंडी पहुंचते ही झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया। पुल घराट पर स्वागत के उपरांत बड़ा देव कमरूनाग अपने देवलूओं संग बाजार होते हुए सबसे पहले राज महल स्थित राज माधव राय मंदिर में अपनी हाजिरी भरी और उसके बाद राज परिवार की परंपरा के अनुसार राज महल में राजा आमेश्वर सिंह ने बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत किया। इसके बाद देव कमरुनाग अपने लाव लश्कर के साथ टारना माता मंदिर के लिए रवाना होकर आगामी 7 दिनों के लिए टारना माता मंदिर में भक्तों को दर्शन देने के विराजमान हो गए हैं। वहीं इस दौरान देव कमरूनाग के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बाजार में उमड़ी। बड़ा देव कमरूनाग के पहुंचने से छोटी काशी मंडी देवमई हो गई है। बड़ा देव कमरुनाग के मंडी पहुंचने के बाद शिवरात्रि शुरू हो जाती है।

राज माधव राय मंदिर में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एडीसी रोहित राठौर, सर्व देवता समिति की ओर से अध्यक्ष शिवपाल शर्मा, सचिव मनोज कुमार, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देव कमरूनाग का स्वागत किया। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होता है। उन्होंने कहा कि बड़ा देव कमरूनाग के आज मंडी पहुंचने पर अपने साथ बारिश भी लेकर आए हैं। 

माधव राय मंदिर में स्वागत करने के लिए प्रशासन और निगम के पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए देवी देवताओं का आना शुरू हो गया है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!