
डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : श्री शीतला माता मंदिर प्रबंधक कमेटी भौण कलौहड़ की बैठक का आयोजन प्रधान द्वारा दिए गए त्यागपत्र पर विचार करने हुए आयोजित की गई। आम सभा द्वारा प्रधान के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए निर्णय लिया गया की शीतला माता मंदिर कमेटी की समस्त कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। आम सभा द्वारा समस्त कार्यकारिणी को भंग किए जाने के उपरांत सर्वसम्मति से एलआर चौधरी प्रधान, हेम सिंह ठाकुर महासचिव, बालचंद बलिया वरिष्ठ उपप्रधान व श्याम लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जानकारी देते हुए महासचिव हेम सिंह ठाकुर ने बताया कि आम सभा द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया की आम सभा की कार्यवाही बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जिसका पूरा श्रेय पूर्व के पदाधिकारीयों को जाता है जिन्होंने इसमें अहम भूमिका निभाई।


Author: Daily Himachal News
