Mandi News – महिला दिवस पर युवा कांग्रेस ने सम्मानित की नारी शक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – सुंदरनगर : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के दिशा निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मंडी युवा कांग्रेस द्वारा शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन सुंदरनगर विधानसभा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निखिल ठाकुर ने शिरकत की और महिला सशक्तिकरण के ऊपर महिलाओं को जागरूक किया और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साहस और उनके द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया। निखिल ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा महिलाओं को पंचायती राज में 33% आरक्षण दिलाया था। युवा कांग्रेस यह महिला सम्मान समारोह पूरे देश में आयोजित कर रही है। बता दे की इस शक्ति सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को युवा कांग्रेस की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी मातृशक्ति को सम्मानित किया गया और सभी महिलाओं ने अपने अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पदमा शर्मा, सुंदरनगर महिला अध्यक्ष मधुमति, पार्वती, सोनिया शर्मा, गीता ठाकुर, सुमन धीमान, निर्मला, माला शर्मा, दीपक अत्रे और महिला मंडल की प्रधान और पंचायतों की महिला प्रधान, उपप्रधान, मेंबर व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!