Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मंडी : चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो महिलाओं सहित तीन घायल…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – जालंधर मनाली नेशनल हाईवे पर कोटली के लागधार के पास चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बहुत बड़ा पत्थर गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को कोटली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। मिली जानकारी कार सवार दीवान चंद (54), मीना देवी (55) व जयोध्या देवी (59) कोटली से सताहन अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लागधार के पास पहाड़ी से कार के ऊपर बहुत बड़ा पत्थर गिर गया। इस घटना में कर सवार तीनों घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोटली अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी लाया जा रहा है। घटना में घायल महिलाओं मीना देवी व जयोध्या देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद गाड़ी की छत बुरी तरह से पिचक गई है। इस पत्थर को गाड़ी के उपर से जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!