December 7, 2023

मंडी : 100 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 26 वर्षीय चालक की मौत…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : गोहर – संजीव कुमार

शुक्रवार तड़के मंडी जिला के चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर जुलाह के पास टैक्सी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक मंडी से सवारियां छोड़कर चैलचौक होते हुए मनाली की ओर जा रहा था। कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिस उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंडी से मनाली जा रही ऑल्टो टैक्सी कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे 100 फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में टैक्सी चालक भूपेंद्र (26) पुत्र अनंत राम वार्ड नम्बर 9 सीउनी धार गांव नथान जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों सोम डट, सुरेंद्र, फतेह सिंह व अन्य लोगो ने कार के गिरने का धमाका सुना व चालक की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को कार से बाहर निकाला व 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल गोहर पहुँचाया। लेकिन गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। उधर. गोहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी छानबीन की जा रही है। गोहर थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!